BREAKING NEWS

logo

निर्माणाधीन घर से बम बरामद, तीन गिरफ्तार


बीरभूम, 24 मार्च । जिले के रामपुरहाट एक ब्लॉक कार्यालय के पास एक निर्माणाधीन घर से मंगलवार को पुलिस ने बम बरामद किए। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों की पहचान राज शेख, रॉनी शेख और अरमान शेख के रूप में हुई है। तीनों रामपुरहाट के खालासिपाड़ा इलाके के निवासी हैं।

जिला पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाया जा रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और बम बनाते समय तीनों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से पांच बम और बम बनाने में इस्तेमाल होने वाला करीब चार किलोग्राम विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है।